भारत

Maharashtra NCP Political Crisis How Many MLA Are With Sharad And Ajit Pawar


Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी एनसीपी में हुई सियासी बगावत का आज तीसरा दिन था. आज एनसीपी के दोनों ही गुटों ने शक्ति प्रदर्शन करने के इरादे से मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया था.

इस बैठक में एबीपी न्यूज के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शरद पवार के गुट को 18 विधायकों के समर्थन मिलने का दावा किया, तो वहीं अजित पवार की पार्टी ने अपने साथ 53 में से 32 विधायकों का समर्थन होने की बात कही जा रही है. शेष बचे 3 विधायकों का मत अभी नहीं मिल सका है. 

शरद पवार के साथ जो विधायक है उनके नाम 
1. किरण लहामाटे, अकोले
2. अशोक पवार, शिरूर-हवेली
3. रोहित पवार, कर्जत-जामखेड
4. चेतन तुपे, हडपसर
5. अनिल देशमुख, काटोल
6. राजेंद्र शिंगणे, सिंदखेडराजा
7. प्राजक्त तनपुरे, राहुरी
8. जितेंद्र आव्हाड, कळवा मुंब्रा
9. बाळासाहेब पाटील, कराड उत्तर
10. जयंत पाटील, इस्लामपूर
11. सुमन आर आर पाटील, तासगाव-कवठे महांकाळ
12. संदीप क्षीरसागर, बीड
13. राजेश टोपे, घनसावंगी
14. सुनिल भुसारा, विक्रमगड
15. मकरंद पाटील, वाई
16. मानसिंग नाईक, शिराळा

अजित पवार के साथ विधायक 
1. छगन भुजबळ, येवला
2. धर्मरावबाबा आत्राम, अहेरी
3. माणिकराव कोकाटे, सिन्नर
4. मनोहर चंद्रिकापुरे, अर्जुनी मोरगाव
5. अण्णा बनसोडे, पिंपरी
6. अजित पवार, बारामती
7. दिलीपवळसे पाटील, आंबेगाव
8. संग्राम जगताप, अहमदनगर शहर
9. दत्ता भरणे, इंदापूर
10. संजय बनसोडे, उद्गीर
11. अदिती तटकरे, श्रीवर्धन
12. नरहरी झिरवळ, दिंडोरी
12. दिलीप मोहिते, खेड-आळंदी
13. निलेश लंके, पारनेर
14. हसन मुश्रीफ, कागल
15. अनिल पाटील, अंमळनेर
16. धनंजय मुंडे, परळी
17. प्रकाश सोळंके, माजलगाव
19. बाबासाहेब पाटील, अहमदपूर
20. बाळासाहेब आजबे, आष्टी
21. सुनिल शेळके, मावळ
22. अतुल बेनके, जुन्नर
23. राजू कारेमोरे, तुमसर
24. दिलीप बनकर, निफाड
25. नितिन पवार,कळवण
26. इंद्रनील नाईक, पुसद
27. शेखर निकम, चिपळूण
28. सुनिल टिंगरे, वडगाव शेरी
29. यशवंत माने, मोहोळ
30. दीपक चव्हाण, फलटण
31. राजेश पाटील, चंदगड 
32. बबन शिंदे, माढा (हॉस्पिटलला आहेत)

जिनका रुख अभी साफ नहीं है 
1.सरोज अहिरे, देवळाली
2. नवाब मलिक, अणुशक्तीनगर
3. आशुतोष काळे, कोपरगाव

क्या कहता है दल-बदल कानून?
ऐसे में दोनों गुटों की बैठक के बाद यह लड़ाई कई पहलुओं में फंसती नजर आ रही है. इन सभी चीजों में पहली समस्या तो यह है कि आज के शक्ति प्रदर्शन में अजित पवार के गुट के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं नजर आया है.

दल बदल कानून के मुताबिक किसी दल के विधायकों को उस स्थिति में दल बदल कानून का सामना नहीं करना पड़ेगा जोकि 10 से अधिक संख्या में पार्टी छोड़ते हैं. वहीं किसी दल में सियासी बगावत होने की स्थिति में उस दल का चिन्ह और नाम उस गुट को दिया जाएगा जिसके पास 2/3 सदस्यों का बुहुमत होगा. ऐसे में अजित पवार का एनसीपी पर दावा खतरे में नजर आ रहा है.

UCC Issue: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लॉ कमीशन को दिया जवाब, ‘इस्लामिक कानूनों से बंधे हैं’

#Maharashtra #NCP #Political #Crisis #MLA #Sharad #Ajit #Pawar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button