Indian Stock Market Pre-Budget Rally Starts Stock Market Closes In Green After Buying In IT Stocks

Stock Market Closing On 30th Jaunary 2023: बीते हफ्ते की गिरावट के बाद नए हफ्ते का पहला ट्रेडिंग सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है. शुरुआती उठापटक के बाद बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी लौटने के चलते भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 170 अंकों के उछाल के साथ 59,500 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45 अंकों के उछाल के साथ 17,658 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टरोल अपडेट
आज के ट्रेडिंग सत्र में आईटी और बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी रही जबकि पार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ तो 12 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 29 शेयर तेजी के साथ तो 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 59,574.40 | 59,644.24 | 58,699.20 | 0.00 |
BSE SmallCap | 27,597.06 | 27,927.56 | 27,433.54 | -0.10% |
India VIX | 17.71 | 19.39 | 17.29 | 2.25% |
NIFTY Midcap 100 | 30,185.85 | 30,494.35 | 29,960.80 | -0.19% |
NIFTY Smallcap 100 | 9,233.00 | 9,351.40 | 9,185.95 | -0.10% |
NIfty smallcap 50 | 4,181.00 | 4,235.05 | 4,155.45 | -0.12% |
Nifty 100 | 17,571.85 | 17,676.60 | 17,331.90 | -0.13% |
Nifty 200 | 9,189.65 | 9,248.65 | 9,071.55 | -0.14% |
Nifty 50 | 17,648.95 | 17,709.15 | 17,405.55 | 0.25% |
निवेशकों को नुकसान
शेयर बाजार भले ही तेजी के साथ बंद हुआ हो. आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 268.60 लाख करोड़ रुपये रहा है जो बीते सत्र में 269.65 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि निवेशकों को 1.05 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. बीते 3 ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को 11.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.
#Indian #Stock #Market #PreBudget #Rally #Starts #Stock #Market #Closes #Green #Buying #Stocks