Indian Stock Market Closes In Red Due To Profit Booking Bank Nifty Fells 430 Points

Stock Market Closing On 20th February 2023: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. सुबह बाजार हरे निशान के साथ खुला था. लेकिन दिन में मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट आ गई. और आज के कारोबारी सत्र के खथ्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 311 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 17,844 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर अपडेट
बाजार की गिरावट की बड़ी वजह बैंकिंग स्टॉक्स में मुनाफावसूली रही. बैंक निफ्टी 1.05 फीसदी या 430 अंक गिरकर 40,701 अंकों पर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी में शामिल 12 में से 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इसके अलावा एनर्जी, एफएमसीजी, मेटल्स, फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही है. आज के ट्रेड में केवल ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. निफ्टी मिडकैप 50 और निफ्टी स्माल कैप 100 भी गिरकर बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 शेयर तेजी के साथ तो 18 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 19 तेजी के साथ जबकि 31 गिरावट के साथ बंद हुए.
BSE Sensex | 60,710.33 | 61,290.19 | 60,607.02 | -0.48% |
BSE SmallCap | 27,992.42 | 28,163.72 | 27,924.66 | -0.19% |
India VIX | 13.38 | 13.71 | 10.92 | 2.27% |
NIFTY Midcap 100 | 30,666.90 | 30,826.40 | 30,491.60 | 0.00 |
NIFTY Smallcap 100 | 9,385.20 | 9,455.75 | 9,356.45 | -0.34% |
NIfty smallcap 50 | 4,241.00 | 4,277.05 | 4,228.30 | -0.48% |
Nifty 100 | 17,626.90 | 17,768.75 | 17,600.85 | -0.53% |
Nifty 200 | 9,233.55 | 9,299.80 | 9,221.00 | -0.45% |
Nifty 50 | 17,844.60 | 18,004.35 | 17,818.40 | -0.56% |
तेजी और गिरने वाले शेयर्स
आज के कारोबारी सत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट 1.75 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.35 फीसदी, पावर ग्रिड 0.91 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.67 फीसदी, इंफोसिस 0.62 फीसदी, एचसीएल टेक 0.47 फीसदीस, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.43 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि मारुति सुजुकी 1.33 फीसदी, एचडीएफसी 1.33 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.26 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.18 फीसदी, एसबीआई 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

निवेशकों को नुकसान
आज के ट्रेड के दौरान शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 265.91 लाख करोड़ रुपये रह गया जो शुक्रवार 17 फरवरी को 266.90 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि सोमवार को सत्र में निवेशकों को करीब 99,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें
#Indian #Stock #Market #Closes #Red #Due #Profit #Booking #Bank #Nifty #Fells #Points