Indian Stock Market Closes In Green After Decent Rally After Buying In Banking Stocks And Reliance Industries Share
Stock Market Closing On 21st March 2023: मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद मंगल साबित हुआ है. बेहतर वैश्विक संकेतों के चलते सुबह बाजार तेजी के साथ खुला और पूरे दिन बाजार में तेजी बनी रही. बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेकर्स 445 अंकों के उछाल के साथ 58,000 के ऊपर 58,074 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज का निफ्टी 119 अंकों की तेजी के साथ 17,107 अंकों पर बंद हुआ है. निफ्टी भी 17,000 के पार जाने में कामयाब रहा है.
सेक्टरोल अपडेट
आज के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर, एनर्जी, ऑटो, इंफ्रा, कमोडिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखी गई है. जबकि आईटी, हेल्थकेयर, फार्मा, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ तो 12 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 27 शेयर तेजी के साथ तो 23 गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 58,049.40 | 58,133.33 | 57,730.09 | 00:10:31 |
BSE SmallCap | 27,022.66 | 27,079.27 | 26,971.28 | 0.46% |
India VIX | 15.08 | 16.04 | 14.08 | -5.78% |
NIFTY Midcap 100 | 29,958.15 | 29,995.60 | 29,797.55 | 0.01 |
NIFTY Smallcap 100 | 9,065.00 | 9,084.50 | 9,040.20 | 0.66% |
NIfty smallcap 50 | 4,137.50 | 4,145.15 | 4,118.20 | 0.91% |
Nifty 100 | 16,970.50 | 16,990.45 | 16,876.70 | 0.70% |
Nifty 200 | 8,906.65 | 8,916.80 | 8,857.95 | 0.68% |
Nifty 50 | 17,107.50 | 17,127.70 | 17,016.00 | 0.70% |
#Indian #Stock #Market #Closes #Green #Decent #Rally #Buying #Banking #Stocks #Reliance #Industries #Share