Indian Stock Market Closes After Decent Rally In Banking Stocks Sensex Jumps Over 900 Points Nifty Closes Above 240 Points

Stock Market Closing On 3rd February 2023: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में ये तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स फिर से 60,000 अंकों के ऊपर जा पहुंचा है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 909 अंकों के उछाल के साथ 60841 और नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज का निफ्टी 243 अंकों की तेजी के साथ 17,854 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर का हाल
आज के कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली बैंक निफ्टी फिर से 2.04 फीसदी या 830 अंकों की तेजी के साथ 41,499 अंकों पर बंद हुआ है. बैंकिंग के अलावा ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जबकि ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, एनर्जी, मीडिया, रियल एस्टेट, मेटल्स और फार्मा सेक्टर के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर तेजी के साथ तो केवल 3 शेयर गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 38 शेयर तेजी के साथ तो 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 60,841.88 | 60,905.34 | 60,013.06 | 1.52% |
BSE SmallCap | 27,862.68 | 28,119.23 | 27,586.08 | -0.47% |
India VIX | 14.40 | 15.76 | 14.27 | -8.49% |
NIFTY Midcap 100 | 30,378.10 | 30,566.75 | 29,926.85 | -0.18% |
NIFTY Smallcap 100 | 9,415.55 | 9,507.10 | 9,311.30 | -0.35% |
NIfty smallcap 50 | 4,252.15 | 4,295.60 | 4,202.10 | -0.56% |
Nifty 100 | 17,687.35 | 17,701.80 | 17,422.20 | 0.01 |
Nifty 200 | 9,249.80 | 9,255.40 | 9,111.45 | 0.01 |
Nifty 50 | 17,854.05 | 17,870.30 | 17,584.20 | 0.01 |
तेजी-गिरने वाले शेयर
आज के कारोबार में अडानी पोर्ट्स 7.87 फीसदी, टाइटन कंपनी 6.72 फीसदी, बजाज फाइनैंस 5.19 फीसदी, बजाज फिनसर्व 5.15 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 3.36 फीसदी, एचडीएफसी 3.11 फीसदी, आईशर मोटर्स 3.09 फीसदी, एसबीआई 3.05 फीसदी, यूपीएल 2.77 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वालों में डिविज लैब 11.71 फीसदी, बीपीसीएल 1.66 फीसदी, टाटा कंज्यूमर 1.43 फीसदी, हिंडाल्को 1.14 फीसदी, एनटीपीसी 0.81 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
निवेशकों की संपत्ति में तेज उछाल
शेयर बाजार में तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 266.73 लाख करोड़ रुपये के उछाल के साथ बंद हुआ है.
ये भी पढ़ें
#Indian #Stock #Market #Closes #Decent #Rally #Banking #Stocks #Sensex #Jumps #Points #Nifty #Closes #Points